पूर्णिया जिला में डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन का प्रशिक्षण हुआ संपन्न।

आज दिनांक – 23 जून 2024 को डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन मुख्यालय के आदेशानुसार केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह राज्य प्रभारी बिहार अभिजीत कुमार जी के अध्यक्षता में बिहार राज्य के पूर्णिया जिला में पूर्णिया जिला के तमाम सदस्यों को 1 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, मिस्टर अभिजीत कुमार जी ने बताया कि डीएमवीवी भारतीय महिला शक्ति फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो भारत सरकार के कॉरपोरेट मंत्रालय में पंजीकृत एक गैरसरकारी संगठन है हमारी संस्था राष्ट्रहित एवं समाजहित में किए जाने वाले समस्त सामाजिक कार्य को करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्व: रोजगार क्रांति योजना को संचालित करती है।

जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतमंद, बेरोजगार, बेसहारा, लाचार, विधवा, तलाकसुदा महिलाओं को छोटे छोटे कुटीर उद्योग से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य संस्था करती है संस्था द्वारा संचालित स्व: रोजगार क्रांति योजना को पूर्ण रूप से संचालित करने हेतु आज हमारे बिहार राज्य के पूर्णिया जिला टीम को प्रशिक्षण दिया गया पूर्णिया जिला के जिला प्रभारी प्रवीण कुमार जी की अध्यक्षता में पूर्णिया जिला में सदस्यो को बहुत अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करने में संस्था सफल रही संस्था के संस्थापक सह महानिदेशक श्री दुलाल मुखर्जी के आदेशानुसार वैसे प्रांतों में जहां पर हमारे संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारीगण का ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण हो गया है एवं ग्रीन जॉन सूची अनुसार सभी प्रक्रिया पूर्ण हो गया है वैसे स्थानों में ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से चालू है, इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश टीम के मुकुल कुमार, विकाश कुमार, जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles