Homeहमर बिलासपुरपेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी,महामाया नगर टिकरीपारा...

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी,महामाया नगर टिकरीपारा का था निवासी, कारण अज्ञात

बिलासपुर :- कोनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 64 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव खेत के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान महामाया नगर टिकरीपारा निवासी युवक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और आत्महत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।इधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि युवक की आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग दबी जुबान में अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments