पेमेंट गेटवे के जरिए ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ रायपुर-गोवा लिंक से 7 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों के ट्रांजैक्शन

रायपुर में रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने पेमेंट गेटवे पैनल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में रायपुर से 2 और गोवा से 5 सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर भारत सहित विदेशों में ऑनलाइन पैनलों के जरिए सट्टा संचालन और अवैध लेन-देन का आरोप है।जांच में सामने आया कि गिरोह पेमेंट गेटवे पैनल के माध्यम से सट्टे की रकम जमा और निकासी कराता था तथा अवैध कमाई को क्रिप्टो करेंसी/यूएसडीटी के जरिए ट्रांसफर करता था। अब तक करीब 46,500 यूएसडीटी यानी लगभग 42 लाख रुपये क्रिप्टो वॉलेट में भेजे जाने के प्रमाण मिले हैं।

संचालन के लिए 431 म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था और करोड़ों रुपये के ट्रांजैक्शन की जानकारी सामने आई है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लैपटॉप, 1 टैब, 58 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, राउटर, पासबुक और कार सहित करीब 22 लाख रुपये से अधिक की सामग्री जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है, जबकि सट्टा खेलने वाले अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles