प्रदेशभर के कालेजों में इस नए शिक्षा सत्र से यूजी की पढ़ाई भी सेमेस्टर सिस्टम से होगी और 6-6 माह में परीक्षा आयोजित होगी। उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के सभी यूनिवर्सिटी और कालेजों में इस सत्र से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने जा रही है, जिससे कालेजों में सालभर में एक बार वार्षिक परीक्षा का सिस्टम बंद हो जाएगा।



इस नए शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ के सभी यूनिवर्सिटी, कालेजों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की जा रही है। नई शिक्षा नीति को लेकर उच्च शिक्षा विभाग समेत प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी जोरशोर से तैयारियों में लगे हुए हैं। नई शिक्षा नीति को लेकर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा यूनिवर्सिटी स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है और कालेजों के प्राचार्यों एवं प्राध्यापकों को उसकी जानकारी दी जा रही है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से पूरा हायर एजुकेशन सिस्टम बदलने जा रहा है। यहां तक अभी तक कालेजों में परीक्षा की जो वार्षिक व्यवस्था थी वह भी बदल जाएगी। सालभर में अभी एक बार वार्षिक परीक्षा होती थी, किन्तु नई व्यवस्था के तहत हर 6-6 माह में परीक्षा आयोजित की जाएगी। कालेजों में पूरी तरह से सेमेस्टर सिस्टम लागू हो जाएगा और सेमेस्टर सिस्टम तहत ही अध्ययन-अध्यापन कार्य होगा। अभी तक स्नातक स्तर के अंडर ग्रेजुएशन पाठयक्रमों में फर्स्ट ईयर से लेकर सेकंड ईयर और फाइनल ईयर में वार्षिक परीक्षा की व्यवस्था थी और सालभर पढ़ाई के बाद एक बार परीक्षा होती थी, लेकिन स्नातकोत्तर पीजी पाठयक्रमों में कुछ साल पहले ही सेमेस्टर सिस्टम लागू हो गया था और पीजी में सेमेस्टर के आधार पर 6- 6 माह में परीक्षा होती है। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद अब स्नातक पाठ्यक्रमों में भी सेमेस्टर सिस्टम शुरू हो जाएगा।


