प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिश्वास का जन्मदिन सेवा के नाम जरूरतमंदों को फल व भोजन वितरण,एनसीपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सराही सामाजिक पहल…

बिलासपुर :- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष नीलेश बिश्वास ने अपना जन्मदिन सामाजिक सेवा को समर्पित करते हुए मनाया।रविवार की शाम उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए और जरूरतमंदों को फल व भोजन वितरित कर आशीर्वाद लिया।जन्मदिन के अवसर पर नीलेश बिश्वास पुराने बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने जरूरतमंदों को फल वितरण किया। इस अवसर पर एनसीपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष की इस सराहनीय पहल की खुलकर प्रशंसा की।नीलेश बिश्वास ने बताया कि आने वाले दिनों में वे शहर के सभी आश्रमों और वृद्धाश्रमों में जाकर जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्रियां वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है और वे ऐसे कार्य लगातार करते रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles