सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी घोषित,आशीष सिंह ठाकुर पुनः अध्यक्ष बने…

बिलासपुर :- सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व की पूरी टीम को पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सहसचिव के पद पर बदलाव किया गया। ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी से मंदिर के विकास कार्यों में और अधिक तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।बैठक में आशीष सिंह ठाकुर को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर ठाकुर ने कहा कि उन्हें दोबारा सेवा का अवसर देने के लिए वे सभी ट्रस्टियों के आभारी हैं और पूरी निष्ठा से दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक आयोजन और विकास कार्यों को और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा।घोषित कार्यकारिणी में आशीष सिंह ठाकुर अध्यक्ष, मोतीचंद जायसवाल और सतीश शर्मा उपाध्यक्ष, अरुण शर्मा प्रधान पुजारी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी, रितेश जूनेजा कोषाध्यक्ष और शैलेन्द्र जायसवाल नए सहसचिव बनाए गए हैं। सदस्य के रूप में बृजमोहन अग्रवाल, मनराखन लाल जायसवाल, बजरंग लोहिया, सुनील सोनथलिया, धर्मेन्द्र चंदेल, अनिल खंडेलवाल, शरद दुबे, संतोष शुक्ला, शक्ति सिंह ठाकुर, विनोद गोरख, राजकुमार खुशलानी, मनोहर लाल चंदेल, चेतन धर शर्मा, गोपाल गुप्ता और कपिल देव पाण्डेय शामिल हैं।
ट्रस्ट पदाधिकारियों का मानना है कि नई कार्यकारिणी के गठन से मंदिर परिसर में विकास कार्य, धार्मिक आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में और वृद्धि होगी। साथ ही विभिन्न सामाजिक व धार्मिक योजनाओं को भी गति देने पर जोर दिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles