प्रधानमंत्री को मस्तूरी के भदौना के आमसभा के दौरान अरविंद कुमार सोनी द्वारा अपशब्द कहने पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कड़ी निन्दा की है।

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही जिले में बड़े नेताओं के आने का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की मस्तूरी के ग्राम भदौरा में शनिवार को आम सभा थी, हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए थे, सभा के समाप्त होने के बाद वह पत्रकार वार्ता कर रहे थे इसी दौरान कन्हैया कुमार के पास खड़ा युवक प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने लगा, यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका एक वीडियो वायरल हो गया। पत्रकार वार्ता कर रहे थे इसी दौरान कन्हैया कुमार के पास खड़ा युवक प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने लगा, यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका एक वीडियो वायरल हो गया।

इसकी शिकायत भी भाजपाईयों ने मस्तुरी थाने में की है। पुलिस ने आरोपी अरविंद कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेसी नेता के कार्यक्रम में इस प्रकार की घटना का चारों ओर विरोध हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो ने इसे कांग्रेस का असली चरित्र बताया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles