प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक आगमन बिलासपुर में भव्य तैयारियां…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभठ्ठा में आमसभा करने वाले हैं, जिसके मद्देनजर प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी ने उच्च स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह आयोजन ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन हिंदू नव वर्ष का पहला दिन भी है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी तैयारियों को लेकर अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए हर एक छोटी से बड़ी व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, साथ ही पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित कर लिया गया है।प्रधानमंत्री मोदी के इस आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस विशाल जनसभा में लगभग दो लाख लोग शामिल होंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है। सभा स्थल पर बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं और यातायात प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि कोई असुविधा न हो।प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे के दौरान छत्तीसगढ को 33 हजार करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं। इस दौरान विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि आम जनता में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।भाजपा इसे एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देख रही है और इसे यादगार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। 30 मार्च का यह कार्यक्रम सिर्फ एक राजनीतिक सभा नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण विकास यात्रा का संकेत भी है।प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से प्रदेश को नई योजनाओं और विकास कार्यों की सौगात मिलने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक दिन पर पूरे क्षेत्र की निगाहें प्रधानमंत्री मोदी के भाषण और घोषणाओं पर टिकी रहेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles