प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत गुरुवार को तारबाहर पूर्व माध्यमिक शाला में न्यौता भोज का आयोजन

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत गुरुवार को तारबाहर पूर्व माध्यमिक शाला में न्यौता भोज का आयोजन किया गया। संयुक्त संचालक के बेटे के जन्मदिन के अवसर पर जेडी ने न्यौता भोज दिया। सरकारी स्कूल के बच्चों को पोषण और स्वादिष्ट भोजन देने के साथ ही उनके बीच खुशियां मनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।

तारबाहर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या और बालक स्कूल में गुरुवार का दिन किसी उत्सव से कम नहीं था, यहां अलग-अलग प्रकार के व्यंजन और भोजन का बच्चों ने मजा लिया। न्यौता भोज का आनंद छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और स्कूल स्टाफ के साथ तार बाहर संकुल के प्रधान पाठकों ने भी लिया।

संयुक्त संचालक ने बताया कि बच्चों को पर्याप्त पोषण देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। साथ ही बताया गया कि न्यूनतम खर्च में भी न्योता भोज दिया जा सकता है जरूरी नहीं की भोजन ही कराया जाए पैकेट में नाश्ता भी देखकर इसका आयोजन किया जा सकता है। योजना का मूल उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन कराना और उनके बीच अपनी खुशी बांटना है।प्रधानमंत्री की मंशा है कि सभी सरकारी स्कूलों में न्यौता भोज के जरिए बच्चों को पर्याप्त पोषण आहार दिया जा सके, उनकी अपील है कि सभी सरकारी स्कूल में क्षेत्र से संबंधित नेता, मंत्री अधिकारी जिनका भी जन्मदिन, सालगिरह सेवानिवृत्ति, शादी विवाह आदि खुशी के अवसर को बच्चों के बीच मनाने कहा गया है। इसके तहत बच्चों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन, संतुलित भोजन का भी लाभ मिलता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles