Homeहमर बिलासपुरफरार अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान में जांजगीर- चाम्पा पुलिस की बड़ी...

फरार अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान में जांजगीर- चाम्पा पुलिस की बड़ी कार्यवाही कुल 80 फरार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शांति बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। थाना चौकियों में फरार स्थायी गिरफतारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें 48 घंटे तक लगातार चलाएं गए अभियान में 36 स्थायी वारंटी,44 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप द्वारा सभी वारंटियों को सुधरने हेतु चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में पुनः अपराध करते पाए गए तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।एवं अभियान के अगले चरण में सभी ऐसे लोग जिनके विरुद्ध न्यायालयों द्वारा समंस नोटिस जारी किए गए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments