Homeहमर बिलासपुर20वीं क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न,दक्षिण पूर्व मध्य...

20वीं क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न,दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई सम्पन्न

20वीं क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की प्रथम बैठक सोमवार को महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक वातावरण में संपन्न हुई । इस बैठक में दो सांसदो सहित क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के 19 सदस्य उपस्थित थे । बैठक में तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अध्यक्ष दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ने अपने उद्वबोधन में माननीय सदस्यों का इस बैठक में स्वागत करते हुए यात्री सुविधाओं के विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यो एवं जोन की उपलब्धिओं से सभी सदस्यों को अवगत कराया ।

उन्होनें कहा कि यात्रियों की सुविधा और उनकी अपेक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लगातार यात्री सुविधाओं के विकास कार्य कर रहा है । अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बिलासपुर, रायपुर एवं दुर्ग का पूनर्विकास तथा 47 स्टेशनों का उन्नयन किया जा रहा है ।इस बैठक में यात्री सुविधाओं से संबंधित तथा यात्री सुविधा विकास एवं परियोजनाओं से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया । माननीय सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझावों के रूप में यात्री सुविधाओं से संबन्धित मुद्दे जिसमें में प्रमुख रुप से ट्रेनों के ठहराव, देश के विभिन्न स्थानों के लिए नई सेवाएं, महत्वपूर्ण ट्रेनों के विस्तारीकरण सहित विभिन्न यात्री सुविधाएं आदि शामिल थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments