फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी पाने का गंभीर मामला आया सामने,हुई शिकायत,जांच को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी पाने का गंभीर मामला सामने आया है। वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) पद के लिए कुमारी अतनु प्रसाद पर फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए अनुसूचित जनजाति वर्ग में चयन का आरोप है। और 9शिकायतकर्ता ने बताया कि भू-अधिकार अभिलेख के अनुसार उनकी जाति ‘केवट’ (ओबीसी) दर्ज है, लेकिन उन्होंने खुद को ‘माझी’ (एसटी) बताया। साथ ही उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वाले के ऊपर कार्यवाही की मांग करते हुए ,न्याय की गुहार लगाई है अगर न्याय नहीं मिला तो सीएम कार्यालय के सामने धरना करने की बात कही है। सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ने इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles