फर्जी बैंक अकाउंट ’म्यूल अकाउंट होल्डर’पर साइबर थाना में मामला दर्ज म्यूल अकाउंट को चिन्हांकित कर 08 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

म्यूल अकाउंट के विरूद्ध साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने के लिए योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना बिलासपुर को निर्देशित किया गया था। प्रारम्भिक जांच पर नेशनल साइबर क्राईम पोर्टल में संदिग्ध्य पाये गये बैंक खातो को चिन्हांकित किया गया है ।म्यूल बैंक खातों के संबंध में तकनीकी जानकारी/बैंक स्टेटमेंट की जांच की गई। जांच कार्यवाही में पीड़ितों से संपर्क कर उनसे घटना के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। नेशनल साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजेक्शन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने तथा अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे विभिन्न साइबर अपराध में उपयोग करने वाले लोगों को चिन्हांकित किया गया। रेंज सायबर थाना बिलासपुर एवं एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम बनाकर तकनीकी जानकारी के आधार संभावित ठिकानों में दबिश देक 08 आरोपियों कों गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के गिरफ्तार आरोपियों के म्यूल बैंक खातों से कुल एक करोड़ तीस लाख पच्चास हजार छःसौ छत्तीस रूपये का वित्तीय धोखाधडी होना पाया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles