समाधान शिविर में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, शिविर का बताया उद्देश्य शिविर मे हितग्राहियों को मिला राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड,

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रदेश में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है तीन चरणों में आयोजित इस शिविर में पहले चरण में लोगों से समस्याओं के आवेदन मांगे गए इसके बाद 5 में से इन समस्याओं के निवारण के लिए शिविर का आयोजन कर उन समस्याओं की निदान की कोशिश की जा रही है इसी कड़ी में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव समाधान शिविर में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे जोन क्रमांक 4 के त्रिवेणी भवन मेंआयोजित इस समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे जहां हितकारी ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का निदान कराया इस मौके पर शिविर में ही बनाए गए राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड का वितरण भी मुख्य अतिथि के हाथों हितग्राहियों को प्रदान कराया गया ।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से सरकार जनता तक सीधे पहुंच रही है और उनके समस्या का निदान कर रही है शिविर का उद्देश्य ही समस्याओं का निदान करना है यही वजह है कि जितने भी आवेदन समस्याओं को लेकर सरकार के पास आए हैं उनका त्वरित निदान करने वाली समस्याओं का निदान हो रहा है और शासन स्तर की समस्याओं का भी जल्द से जल्द व्यवस्था बनाकर उन समस्याओं के निदान की कोशिश की जा रही है छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश वासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है तो वही जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी समाधान शिविर में आए आवेदनों की विस्तृत जानकारी दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles