फर्जी वेबसाइट बनाकर डेढ़ लाख की ऑनलाइन ठगी फर्जी कोटेशन के जरिए फंसाया जाल में

बिलासपुर में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक को फर्जी वेबसाइट के जरिए डेढ़ लाख रुपये की चपत लगाई गई। मामला अल्ट्राटेक कंपनी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने से जुड़ा है। पीड़ित अश्विनी कुमार यादव से ठगों ने रेडी मिक्सर सप्लाई के नाम पर कोटेशन के झांसे में लेकर 1,37,000 रुपये ठग लिए। ठगों ने अल्ट्राटेक कंपनी के नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाकर अश्विनी यादव को संपर्क किया और उन्हें कोटेशन देने की बात कही। भरोसा दिलाने के लिए बाकायदा ऑनलाइन प्रोसेस बताया गया और आधी राशि अग्रिम जमा कराने को कहा गया। विश्वास में आए अश्विनी ने 1.37 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। राशि ट्रांसफर करने के बाद जब फर्जी कंपनी की ओर से अलग-अलग प्रलोभन वाले मैसेज आने लगे, तो अश्विनी को शक हुआ। उन्होंने तुरंत अल्ट्राटेक कंपनी के स्थानीय डीलर से संपर्क किया, जहां से उन्हें जानकारी मिली कि जिस वेबसाइट से संपर्क किया गया था, वह पूरी तरह फर्जी है।पीड़ित अश्विनी कुमार यादव ने तत्काल कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ठग अब प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर भी लोगों को निशाना बना रहे हैं, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles