Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में भी निकाली तिरंगा यात्रा उपमुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री सहित विधायक हुए...

बिलासपुर में भी निकाली तिरंगा यात्रा उपमुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री सहित विधायक हुए शामिल स्काउट गाइड nss जवान शाहिद जनप्रतिनिधि हुए

भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना को सम्मानित किया जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को बिलासपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।इस मौके पर बिलासपुर के दयालबंद स्थित मिनी स्टेडियम से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जो गांधी चौक,जून बिलासपुर,गोल बाजार सदर बाजार ,होते हुए लखीराम ऑडिटोरियम पहुंचकर समाप्त हुई।इस दौरान तिरंगा यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक ,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में रिटायर्ड आर्मी के जवान और आम जन मौजूद रहे।

इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए भारतीय सेवा को सलाम करते हुए सभी लोगों ने सेवा के पराक्रम पर खुशी जाहिर की उन्होंने पाकिस्तान पर किए गए प्रहार पर खुशी जाहिर करते हुए भारतीय सेना को सलाम किया। इस मौके पर लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय सेवा के प्रति आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments