Homeहमर बिलासपुरफर्जी RTI एक्टिविस्ट बना ब्लैकमेलर गिरफ्तार 30 पंचायत सचिवों से वसूली की...

फर्जी RTI एक्टिविस्ट बना ब्लैकमेलर गिरफ्तार 30 पंचायत सचिवों से वसूली की कोशिश, दुलदुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जशपुर पुलिस ने दुलदुला क्षेत्र में फर्जी RTI एक्टिविस्ट बनकर पंचायत सचिवों से जबरन वसूली की कोशिश करने वाले आरोपी तरुण भारद्वाज (22), निवासी अंडा, जिला शक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी ने 30 पंचायत सचिवों को RTI का भय दिखाकर 3-3 हजार रुपये की मांग की थी।प्राथिया देवकी यादव की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। आरोपी ने बड़े पैमाने पर RTI आवेदन देकर सचिवों को बर्खास्त कराने, राज्य सूचना आयोग तक शिकायत ले जाने और जेल भेजने की धमकी देकर 90,000 रुपये की वसूली का प्रयास किया। दो सचिवों ने भयवश उसके अकाउंट में 500-500 रुपये भी भेज दिए थे।पुलिस ने जनपद पंचायत दुलदुला परिसर से आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह RTI के जरिए ब्लैकमेल कर पैसा कमाने का प्लान बना रहा था और यह उसका पहला प्रयास था। पुलिस मोबाइल जब्त कर यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी अन्य जगहों पर भी इस तरह की वसूली में शामिल तो नहीं रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments