11 बैलों के साथ तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु क्रूरता व परिरक्षण अधिनियम के तहत रिमांड

मुलमुला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 बैलों को पैदल हांककर ले जा रहे तीन मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया। बैलों को मारते-पीटते ले जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर पशुओं को सुरक्षित गोठान में रखा गया। आरोपियों पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में टीम ने गांव जेवरा से ढाबाडीह की ओर बैल ले जाते आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बैलों को गिधौरी ले जाकर तस्करों के हाथ बेचने की बात स्वीकार की, जहां से इन्हें बुचड़खाने में भेजा जाता है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।गिरफ्तार आरोपियों में मेलाराम यादव बिरेंद्र उर्फ नरेन्द्र यादव और मुकेश कुमार मनहर शामिल हैं। कार्रवाई में उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि फूलेश्वर सिदार, प्रमोद महार, प्र.आर. राजमणि द्विवेदी, आरक्षक मनभावन पटेल और हेमंत खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles