बढ़ती महंगाई और टैक्स नीति को लेकर बिलासपुर कांग्रेस का हल्ला बोल

बिलासपुर। बढ़ती महंगाई और टैक्स नीति को लेकर बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार एक ओर जीएसटी रिफंड जैसे अभियानों के नाम पर जश्न मना रही है, जबकि असलियत में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने के बजाय टैक्स और शुल्क बढ़ाकर आम नागरिकों की परेशानियों में और इजाफा कर रही है। सबसे तीखा आरोप धार्मिक आयोजनों और पूजा-पाठ पर टैक्स लगाए जाने को लेकर लगाया गया है। कांग्रेस ने इस कदम को श्रद्धा टैक्स का नाम दिया है। पार्टी ने कहा कि सरकार आस्था और परंपरा से खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस नेता विजय केशवानी ने कहा कि गरीब आदमी पहले से ही महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है, ऐसे में धार्मिक आयोजनों पर टैक्स लगाना उसकी आस्था पर सीधा प्रहार है। यह सिर्फ टैक्स नहीं बल्कि श्रद्धा के साथ किया गया अन्याय है। कांग्रेस ने साफ शब्दों में चेताया है कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई और उनकी आस्था से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी ने कहा कि अगर सरकार ने अपनी नीतियों पर पुनर्विचार नहीं किया, तो सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल आर्थिक बोझ की नहीं बल्कि भावनाओं और परंपराओं की भी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles