बस चालक की बर्बरता देख कांपे लोग, मवेशी को रौंदने का वीडियो वायरल ,क्रूरता पर सख्त कार्रवाई की मांग, चालक पर दर्ज हुई एफआईआर…

कांकेर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक बस चालक ने सड़क किनारे आराम कर रहे मवेशी को जानबूझकर बस से कुचल दिया। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस चालक ने बस को मवेशी की ओर मोड़ा, जबकि मवेशी शांत अवस्था में सड़क किनारे बैठा था। जैसे ही बस ने मवेशी को रौंदा, वह तड़पने लगा, लेकिन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। इस अमानवीय कृत्य को देखकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।स्थानीय नागरिकों और पशु प्रेमियों ने इस क्रूरता की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया गया। कोतवाली थाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा सहित पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला कायम किया है।फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles