बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद बांग्लादेशी जिहादियों के द्वारा हिंदुओं पर किये जा रहे अत्याचार को लेकर पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, विभिन्न संगठन सरकार से हिंदुओं की रक्षा की मांग कर रहे हैं, बांग्लादेश में हो रहे इस कृत्य की जमकर भत्सर्ना हो रही है, हिंदू भाई बहनों एवं हिंदू मंदिरों पर हो रहे हिंसा के विरोध में शिवसेना जिला इकाई बिलासपुर द्वारा शनिवार को गोल बाजार चौक में पुतला दहन किया गया।

जिसमे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, पुतला दहन कर बांग्लादेश में हो रहे कायराना हरकत का विरोध प्रदेश के हर जिले में किया जा रहा हैं।जिला शिंदे शिवसेना के प्रमुख ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक है उन पर बर्बरता की जा रही है उन्हें संदेश दिया जा रहा है कि यहां भी हिंदू भाई बहन जागरुक है और उनके साथ है, उन्होंने कहा कि उपद्रवियों द्वारा मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और हिंदू बहनों से बलात्कार किया जा रहा है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं, साथ ही भारत सरकार से मांग करते हैं वहां के हिंदुओं की रक्षा करने कड़े इंतजाम किया जाए।



