बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी,कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मानसून ने इस बार छत्तीसगढ़ में समय से पहले दस्तक देकर सबको चौंका दिया है। शनिवार रात हुई तेज बारिश के बाद मौसम ठंडा और सुहावना हो गया, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार, 1 जून 2025 को भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है और राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।शनिवार रात की बारिश ने भले ही गर्मी से थोड़ी राहत दी हो, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अब बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। इन जिलों में अगले 48 घंटे तक गरज-चमक के साथ तेज बौछारें और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।राहत की बात यह है कि शनिवार दिन में बारिश थोड़ी धीमी रही, हालांकि शाम को हल्की से मध्यम बारिश फिर से देखने को मिली। गौरतलब है कि इस बार मानसून ने छत्तीसगढ़ में 16 दिन पहले, यानी 24 मई को ही दस्तक दे दी है। जहां केरल में मानसून आमतौर पर 1 जून को पहुंचता है, वहां इस बार यह जल्दी आ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मानसून की सक्रियता बनी रही और ब्रेक नहीं लगा, तो यह कृषि के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles