बालोद स्वास्थ्य विभाग में रिश्वतकांड—दो कर्मचारी निलंबित, 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए थे, एसीबी की कार्रवाई के बाद निलंबन—लिपिक और सहायक ग्रेड-2 अब धमतरी में रहेंगे मुख्यालय अटैच

बालोद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। रायपुर एसीबी ने 16 अक्टूबर को दोनों कर्मचारियों को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया था। मामले में विभागीय संयुक्त संचालक ने निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें लिपिक युगल किशोर साहू और सहायक ग्रेड-02 सुरेंद्र कुमार सोनकर शामिल हैं।दोनों कर्मचारियों पर किसी कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग का आरोप लगा था।

शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की और मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जा चुके हैं। अब विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया गया है तथा निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय धमतरी निर्धारित किया गया है।प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि विभाग भ्रष्टाचार के प्रति सख्त रुख अपनाए हुए है और ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कदम से अन्य कर्मचारियों को भी स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी तरह की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles