अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पार्किंग के लिए ऑटो और कार वाहन को स्टेशन के पीछे की अस्थाई जगह में शिफ्ट करने का कार्य हुआ शुरू।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन को विस्तार देने कार्य जल्द ही गति पकड़ लेगा। सबसे पहले स्टेशन की बिल्डिंग के सामने आटो एवं कार पार्किंग को नई जगह पर शिफ्ट करने के लिए अस्थाई जगह में व्यवस्था बनाने काम शुरू कर दिया गया है।

देश के अन्य स्टेशनों की तरह बिलासपुर को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। हालांकि अभी काम शुरू नहीं हुआ है। लेकिन, इसकी तैयारियां लगभग पुरी कर ली गई है। इस योजना के तहत मौजूदा बिल्डिंग के ठीक सामने बड़ी बिल्डिंग बनायीं जाएगी। पहले चरण में इस कार्य को इसलिए शामिल किया गया क्योंकि, स्टेशन में संचालित रेलवे के तमाम दफ्तर और टिकट काउंटर समेत जीआरपी आरपीफ थाना इस नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगी। शिफ्टिंग के बाद पुरानी बिल्डिंग में योजना अंतर्गत कार्य होना है। प्रस्तावित नई बिल्डिंग का निर्माण तभी शुरू हो पाएगा, जब वहां से कार, बाईक आटो के अलावा स्टाफ पार्किंग दूसरी जगह शिफ्ट होगा। इसके लिए अस्थाई पार्किंग बनाने पिछले दिनों सर्वे किया गया था। जिसमें मुल्कराज होटल के सामने की जमीन का चिंहाकन किया गया है। इस खाली जमीन पर लगे पेड़ और झाड़ियों को साफ किया जा रहा हैं। रविवार को भी जेसीबी से सफाई और कटाई – छटाई का कार्य जारी रहा। जब यह जगह तैयार हो जाएगा तब गेट लगाकर इसे वाहन पार्किंग के लिए दिया जायेगा। 10 से 15 दिनों के भीतर अस्थाई पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद योजना के तहत प्रस्तावित नई बिल्डिंग का निर्माण प्रारंभ होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles