बिलासपुर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

बिलासपुर। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अग्रसेन चौक पर एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला, जहां चार युवतियां एक ही स्कूटी पर सवार होकर सिग्नल पार करती नजर आईं। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन था, बल्कि खुद उनकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता था।युवतियों ने स्कूटी की नंबर प्लेट को मास्क से ढक रखा था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। यह हरकत इस बात की ओर इशारा करती है कि शहर में कुछ लोग ट्रैफिक नियमों को मज़ाक समझ रहे हैं और बिना किसी डर के खुलेआम नियम तोड़ रहे हैं।

यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार शहर के अलग-अलग इलाकों में टू-व्हीलर चालकों द्वारा ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सीमित ही दिखाई देती है। अग्रसेन चौक जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि नियमों की निगरानी में कहीं न कहीं ढिलाई बरती जा रही है। यदि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस को अब सख्ती दिखाने की जरूरत है। ऐसे लोगों के खिलाफ चालान के साथ-साथ वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि अन्य लोगों के लिए यह एक संदेश बन सके कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles