Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के एक कपड़ों के शोरूम में कर्मचारियों के आपसी झगड़े का...

बिलासपुर के एक कपड़ों के शोरूम में कर्मचारियों के आपसी झगड़े का विवाद, धर्म को आधार बनाकर किया गया प्रताड़ित, एफआईआर कराने गई लड़की के खिलाफ ही पुलिस ने मामला दर्ज किया।

बिलासपुर के लिंक रोड में शॉपिंग मॉल जुडिओ, कर्मचारी का अखाड़ा बनकर रह गया है। इस कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली श्रेया रजक ने आरोप लगाया है कि जुडियो कंपनी का नागपुर निवासी स्टोर मैनेजर आतिफ खान उसे लगातार प्रताड़ित करता है। धार्मिक विद्वेष रखने वाला आतिफ खान उसके हिंदू प्रतीक चिन्हों को हटाने की बात कहता है। श्रेया के अनुसार आतिफ खान उसके हाथ में बंधे मौली धागे, माथे पर बिंदी, गले में बजरंगबली के लॉकेट को हटाने के लिए कहता है, साथ ही उसे पर बुरी नजर भी रखता है

श्रेया का आरोप है कि कंपनी के कई कर्मचारी शोरूम में चोरी करते हैं लेकिन आतिफ खान और रमेश मांझी श्रेया को ही प्रताड़ित करते हैं। उसे नौकरी से निकलने और दूसरे शहर ट्रांसफर करने की धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं श्रेया पिछले तीन महीने से यह शिकायत लेकर तारबाहर थाने भी जा रही है लेकिन उसकी शिकायत नहीं सुनी जाने की बात उसने कही है।

इधर बताया जा रहा है कि 1 मई को श्रेया अपने दोस्त आरिफ खान के साथ शोरूम गई थी, जहां उसकी लड़ाई शोरूम में काम करने वाली लक्ष्मी चौहान, कंचन सिंह, आतिफ आदि से हुई। इस लड़ाई में श्रेया को चोट भी आई, जिसे लेकर वह एक बार फिर इन सब के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने तार बहार थाने गई लेकिन एमएलसी के बाद पुलिस ने श्रेया के ही खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया। श्रेया ने आरोप लगाया कि पुलिस भी आतिफ खान से मिल गई है और उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसकी शिकायत नहीं सुनी जा रही है। उसने बताया कि उस पर उसके विकलांग पिता और छोटे-छोटे भाई-बहन आश्रित है और उसे नौकरी से निकाला जा रहा है। इस मामले में कार्यवाही ना होने पर उसने एसपी से शिकायत करने की बात कही है। बिलासपुर के एक कपड़ों के शोरूम में कर्मचारियों के आपसी झगड़े का विवाद सामने आया है, जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसके धर्म को आधार बनाकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। वह पिछले 3 महीने से तारबाहर थाने शिकायत करने पहुंच रही है लेकिन पुलिस ने उल्टे उसके ही खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments