स्ट्रांग रूम में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कुर्मी खेल रहे थे जुआ, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने किया सस्पेंड।

कोनी स्थित सुरक्षा बल वितरण केन्द्र में जुआ खेलते पकड़े जाने पर दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दरअसल एसपी रजनेश सिंह को कोनी बल वितरण केंद्र में जुआ खेलने की सूचना मिली जिसपर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एसपी ने आरक्षक अविनाश कुमार चंदेल औऱ कमलेश सूर्यवंशी को निलंबित कर पुलिस लाईन में अटैच कर दिया है।

आरक्षक अविनाश कुमार चंदेल की वर्तमान पदस्थापना सिविल लाईन थाना बिलासपुर एवं आरक्षक कमलेश सूर्यवंशी की पदस्थापना थाना सरकण्डा में है। गौरतलब है कि दोनों आरक्षकों की ड्यूटी मतदान दलों के साथ सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाने के कार्य में लगाई गई थी। दोनों आरक्षक चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहित किये गये वाहनों के चालकों के साथ जुआ खेलते पाये गये। एसपी ने सिविल लाईन थाना के नगर पुलिस अधीक्षक को आरक्षकों के कदाचरण की जांच कर 10 दिनों में प्रमाण सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles