Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के भाजपा नेता को कथित तौर पर डी कंपनी दाऊद गैंग...

बिलासपुर के भाजपा नेता को कथित तौर पर डी कंपनी दाऊद गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी, कुख्यात अपराधी अकबर खान का वीडियो सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट।

बिलासपुर के भाजपा नेता को कथित तौर पर डी कंपनी दाऊद गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी इसलिए दी गई क्योंकि उन्होंने कुख्यात अपराधी अकबर खान का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

रविवार को सरकंडा पुलिस ने बिलासपुर के भू माफिया, कांग्रेस नेता और तमाम अपराधों में सम्मिलित रहने वाले अकबर खान को गिरफ्तार किया था। उस पर कांग्रेस के ही एक नेता की जमीन हथियाने और उसकी प्रताड़ना से कांग्रेस नेता की खुदकुशी का मामला दर्ज है। अकबर खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बाकायदा उसका जुलूस निकाला, जिसका वीडियो भाजपा नेता और हिंदू वादी कार्यकर्ता धनंजय गिरी गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। रविवार रात को ही उनके मोबाइल पर 7694003151 पर फोन आया जिसमें दूसरी ओर से बात करने वाले ने खुद को दाऊद की कंपनी का बताया और अकबर खान को अपना बाप बताते हुए सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को हटाने की धमकी दी। गाली गलौज करते हुए धमकी देने वाले ने धनंजय गोस्वामी को उठा लेने और जान से मारने की भी धमकी दी।

इस घटना से ही समझा जा सकता है कि खुद को कांग्रेस नेता बताने वाला अकबर खान कितना बड़ा माफिया सरगना है। उसके गिरफ्तार होने के बाद उसके गुर्गे सोशल मीडिया और मीडिया पर निगाह रखे हुए हैं। अकबर खान के खिलाफ खबर छापने और दिखाने वालों को इस तरह से धमकाया जा रहा है। धनंजय गिरी गोस्वामी ने अकबर खान के गुर्गे द्वारा फोन पर धमकी देने और इसमें दाऊद इब्राहिम का कनेक्शन होने को बेहद संवेदनशील मानते हुए सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।

धनंजय गिरी गोस्वामी पीड़ित नारायण गिरी गोस्वामी पीड़ित के पिता सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर धमकी देने वाले के फोन नंबर के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर रही है। धनंजय गिरी गोस्वामी को फोन पर धमकी देने वाले की भाषा पूरी तरह स्थानीय लग रही है, इसलिए इस बात में कोई दम नजर नहीं आ रहा कि उसका संबंध डी कंपनी या दाऊद से है, लेकिन खुद को मुंबई से फोन करने और डी कंपनी से बताने के इस मामले को इतने हल्के में भी नहीं दिया जाना चाहिए। जाहिर सी बात है कि अगर यह धमकी सही है तो फिर यह भी जांच का विषय है कि क्या अकबर खान का कनेक्शन माफिया दाऊद से भी है। कुल मिलाकर इस पूरे घटनाक्रम ने अकबर खान की मुश्किलें और बढ़ा दी है, वहीं पुलिस को भी वक्त जाया किए बगैर उस अपराधी को जल्द से जल्द ढूंढ निकालना होगा, जिसने धनंजय को फोन पर धमकी दी है।

आज एक बदमाश ने धनंजय को धमकी दी है। सोशल मीडिया पर न जाने कितने लोगों ने अकबर खान से संबंधित पोस्ट किया है, उन्हें भी इस तरह की धमकी आ सकती है। इसके बाद शायद निशाने पर मीडिया होगा। इसलिए इस पूरे मामले की जल्द से जल्द तहकीकात और गिरफ्तारी बेहद जरूरी है। इस पूरे घटनाक्रम ने यह जरूर बता दिया कि बिलासपुर में भी एक पूरा संगठित माफिया गिरोह बन चुका है, जिसके कनेक्शन देश-विदेश के डॉन के साथ भी है। यह सचमुच चिंता का विषय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments