25 पंचायतों में गठित सखी मंडल और वोटर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें सखी मंडल की दीदी और उनके परिवार के लोग शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ लिए तथा ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु सखी मंडल की दीदी एकजुट होकर मेहंदी कार्यक्रम रंगोली कार्यक्रम छोटे-मोटे नुक्कड़ नाटक वोट की शक्ति तथा नए 18 वर्ष के दीदी दादा का वोटर कार्ड त्वरित एप, ऑनलाइन या बीएलओ के द्वारा निर्माण आदि विषयों पर अपने छोटे संगठनों में चर्चा कर पिछले 7 दिनों से जागरूक सभी ग्रामीणों को कर रहे हैं।

प्रखंड में सभी पंचायत में कार्यरत कैडरों के द्वारा अपने सखी मंडल दीदी को हर स्तर पर जागरूक करने का कार्य कर्मियों के देखरेख में किया जा रहा है जिसमें अहम योगदान प्रखंड परियोजना इस कार्यक्रम को धरातल पर उतरने में सभी गांव में जाकर स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रमों को करने में कुल 130 ग्राम संगठनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जिससे गांव के लोग निर्भय होकर खुशनुमा माहौल में अपने मतदान का उपयोग मतदान तिथि को कर सकें।




