बिलासपुर के सदर बाजार में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भव्य रुद्राभिषेक का किया गया आयोजन।

बिलासपुर के सदर बाजार में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर मे प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन मास शुरू होने पर पहले सोमवार से मंदिर परिसर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन पूरे श्रावण मास में प्रदोष काल में भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। हर साल सावन सोमवार में इसी तरह लक्ष्मी नारायण मंदिर में रुद्राभिषेक किया जाता है। बताया गया है कि रुद्राभिषेक में सभी को सामान्य रूप से भागीदारी कर फल प्राप्ति करने का मौका दिया जाता है। चाहे वह फल वाला हो या सब्जी वाला हो या फिर वह रिक्शावाला हो सभी प्रकार के लोग यहां पर आकर सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना कर रुद्राभिषेक करते हैं।

इसके साथ ही हर सोमवार को विशेष रूप से शिवार्चन किया जाता है। प्रति दिन शाम 5:00 से 7:00 बजे तक रुद्राभिषेक किया जाता है। पूरे एक माह तक आयोजित रुद्राभिषेक की पूर्ण आहुति पूर्णिमा रक्षाबंधन पर किया जाएगा। इसके साथ ही सुभाषिनी मिश्रा ने बताया कि यदि कोई रुद्राभिषेक करने इच्छुक है तो वह सदर बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर में आकर किसी भी दिन रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का ध्यान कर सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles