Homeहमर बिलासपुरबीजेपी ने रतनपुर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में लोकसभा और विधानसभा जीत...

बीजेपी ने रतनपुर में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में लोकसभा और विधानसभा जीत पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी नगरीय निकाय चुनाव पर की विशेष चर्चा।

रतनपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली जीत के लिए मतदाताओं का अभिनंदन किया गया, साथ ही कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। इसी दौरान आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति भी तय की गई।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन कर रही है। ऐसा ही आयोजन रतनपुर में किया गया, जहां मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया रतनपुर, महामाया धर्मशाला में रतनपुर भाजपा मंडल की मंडल कार्य समिति की बैठक में रतनपुर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था जिसमें उपस्थित नेताओं ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने मंडल के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सर्वप्रथम भारत माता, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात वंदेमातरम गीत के साथ बैठक प्रारंभ हुआ। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश सदस्य लवकुश कश्यप ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पार्टी के प्रति निष्ठा से काम करना चाहिए और कार्यकर्ताओं की इसी निष्ठा के वजह से ही हमने विधानसभा, एवं लोकसभा में जीत हासिल की है। निष्ठा हीन एवं एक दूसरे के टांग खींचने वाले व्यक्तियों को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। आगे नगरीय निकाय चुनाव में भी सभी कार्यकर्ताओं को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

वही पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रस्तावना आया था जिसे बैठक में मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सुनाया जिसमें जनपद सदस्य सुमंत जायसवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र दूबे ने 52 बिंदुओं में राज्य एवं केन्द्र सरकार के समस्त जनहितकारी योजनाओं को पढ़कर सुनाया।

युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री ने पार्टी द्वारा किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव, जिला सदस्य सुरेश सोनी, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य डाक्टर सुनील जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में रतनपुर मंडल के काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रोहणी बैसवाड़े एवं आभार प्रदर्शन नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments