Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के सदर बाजार स्थित श्री वेंकटेश मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की...

बिलासपुर के सदर बाजार स्थित श्री वेंकटेश मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, बड़ी संख्या में भक्तगण हुए सम्मिलित।

योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव, जन्माष्टमी की पूरे बिलासपुर में धूम रही। भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर विविध आयोजन हुए। बिलासपुर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक सदर बाजार स्थित श्री वेंकटेश मंदिर में हर वर्ष की भांति सुबह से ही जन्मोत्सव की धूम रही। इस मंदिर में नाग पंचमी से ही झूला उत्सव का आयोजन किया जा रहा था। जन्माष्टमी पर सुबह से ही भजन कीर्तन और अन्य अनुष्ठान जारी थे।

इस अवसर पर मंदिर की विशेष साज सज्जा की गई। दक्षिण भारतीय शैली में यहां जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। मध्य रात्रि को श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका अभिषेक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन और आरती में शामिल होने पहुंचे। जन्मोत्सव के पश्चात महा आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments