नशे में हुड़दंग मचा रहे बदमाशो को समझाइश देने पर बदमाशों ने पुलिस से की मारपीट, गाड़ी पर किया पथराव।

रतनपुर में देर रात डीजे बजा रहे युवकों को समझाईश देने पहुंची पुलिस की टीम पर युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दो जवानों को चोट आई है। वहीं युवकों की भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया। इसकी सूचना पर पुलिस ने रातभर छापेमारी कर 10 युवकों को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्यों की तलाश की जा रही है।

जन्माष्टमी पर्व पर गांधी नगर के युवक देर रात डीजे बजाकर नाच गा रहे थे। बताया जाता है कि इनके बीच कई युवक नशे में भी थे। देर रात पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कराने लगी। इस पर आयोजन समिति के लोगों ने दूसरी जगहों पर डीजे बजने की बात कहते हुए पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी की। साथ ही बेवजह परेशान और रोकटोक का आरोप लगाया।पुलिसकर्मियों ने आयोजन समिति के सदस्यों को समझाईश देकर शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान आयोजन समिति से जुड़े कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी करते हुए झूमाझटकी शुरू कर दी। साथ ही पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी।

एक आरक्षक इसका अपने मोबाइल पर वीडियो बनाने लगा। इसे देख युवकों ने मोबाइल लूटने की कोशिश की। साथ ही पुलिस की गाड़ी में पथराव कर दिया। इधर घटना की जानकारी लगते ही बाइक पेट्रोलिंग पर निकले जवान भी वहां पहुंच गए। साथी जवानों के आने पर हमलावर युवक भाग निकले। पुलिस के जवानों पर हुए हमले की जानकारी लगते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। इधर रतनपुर थाना प्रभारी और जवान भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए थे। जवानों से जानकारी लेने के बाद पुलिस की टीम ने रात में ही छापेमारी कर हमलावर युवकों की तलाश शुरू कर दी।रात में ही पुलिस की टीम ने आदित्य सोनी, कैलाश शर्मा और शुभम ठाकुर को पकड़ लिया। बताया जाता है कि शुभम सोनी ने ही युवकों को भड़काकर पुलिस पर हमले के लिए उकसाया था।

बहरहाल पकड़े गए तीनों हमलावर युवकों से पूछताछ कर पुलिस की टीम रात भर छापेमारी करती रही। सुबह तक जवानों ने 10 युवकों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ कर अन्य हमलावर युवकों की तलाश की जा रही है। सभी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाने की बात कही जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles