Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के सरकंडा में विद्युत पोल गिरा, बड़ा हादसा टला

बिलासपुर के सरकंडा में विद्युत पोल गिरा, बड़ा हादसा टला

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिल नगर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक पेड़ गिरने से विद्युत तार टूट गया और उससे जुड़ा लोहे का विद्युत प्रवाहित पोल सीधे सड़क पर आ गिरा। घटना के वक्त सड़क पर हलचल कम थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया और उसी से जुड़ा पोल भी टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। चूंकि पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था, इसलिए आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने लाइन को बंद कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के कारण सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित रहा। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में जर्जर पेड़ों और पुराने विद्युत पोलों की तत्काल जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। ताकि बारिश के दिनों में इस तरह की घटनाओं का सामना न करना पड़े जिस किसी को जनहानि हो सके

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments