महाविद्यालय में शुरू हुई सेमेस्टर परीक्षा, विद्यार्थी हुए शामिल,नई शिक्षा नीति के तहत अब महाविद्यालय में सेमेस्टर सिस्टम से हो रही परीक्षा

अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय की सेमेस्टर की परीक्षाएं गुरुवार से प्रारंभ हो गई। अंडर ग्रेजुएट की परीक्षाएं इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन की सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होगी लेकिन इसे लेकर विश्वविद्यालय के द्वारा समस्त तैयारी को पूर्व से ही दुरुस्त कर लिया गया था विश्वविद्यालय के द्वारा महाविद्यालय को प्रश्न पत्र सहित परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री पहले ही वितरित कर दी गई थी इसके अलावा विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए थे। गुरुवार से शुरू हुई सेमेस्टर परीक्षा तीन पालियोंमें आयोजित हुई परीक्षा में विद्यार्थियों ने अपने संकाय के विषयों के प्रश्न पत्रों को हल किया नई शिक्षा नीति के तहत अब सेमेस्टर सिस्टम से महाविद्यालय में परीक्षा आयोजित हो रही है जिसमें साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित होती है द्वितीय चौथी और छठवीं सेमेस्टर की परीक्षा इस समय आयोजित हो रही है जिसमें विद्यार्थी शामिल होकर अपने आगे की कक्षाओं के लिए अग्रेषित हो रहे हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles