24.9 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

बिलासपुर दौरे में देवेंद्र यादव जनता के हित के लिए किए वादे…

देवेंद्र यादव अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने यादव समाज द्वारा आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक के बाद वे छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर चर्चा की। मीडिया से बातचीत करते हुए देवेंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अब कमजोर हो चुकी है और अपनी स्थिति सुधारने के लिए ईडी और पुलिस जैसी एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्षी दलों के नेताओं को डराने और दबाव बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक हिम्मती और सच्चा नेता प्रतिस्पर्धा को खुशी-खुशी स्वीकार करता है, लेकिन भाजपा का संगठन डरपोक बन चुका है। देवेंद्र यादव ने ईडी और पुलिस को भाजपा का पॉलिटिकल टूल बताते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा अनैतिक तरीके अपना रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ काम कर रही है। बलौदा बाजार हिंसक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि वे करीब दो सौ दिन जेल में रहे। उन्होंने बताया कि उन्हें बलौदा बाजार के एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने सतनामी समाज के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने निर्दोष लोगों को जेल भेजे जाने का विरोध किया, तो उन्हें भी जेल में डाल दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि जेल से रिहा होने के बाद वे लगातार पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही, वे बिलासपुर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, क्योंकि यह क्षेत्र उनके लिए प्राथमिकता में है। देवेंद्र यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अन्याय और दमन के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वे जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles