Homeहमर बिलासपुरतखतपुर रेंज में वन भूमि पर अवैध कब्जे का सिलसिला जारी...

तखतपुर रेंज में वन भूमि पर अवैध कब्जे का सिलसिला जारी…

तखतपुर रेंज में वन भूमि पर अवैध कब्जों का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। पहले लोखंडी इलाके में अवैध निर्माण की सूचना से हड़कंप मचा, अब दीनदयाल कॉलोनी के पास भी कब्जे की खबर ने वन विभाग को सतर्क कर दिया है।लोखंडी में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण की खबरों के बाद डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तखतपुर रेंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई। लेकिन इस बीच दीनदयाल कॉलोनी के पास जेसीबी मशीनों से बड़े-बड़े पेड़ हटाए जाने की सूचना मिली।वार्ड नंबर 13 के पार्षद रमेश पटेल और लोखंडी पंचायत के सरपंच ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को रोकने की कोशिश की। उन्होंने वन विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।रेंजर के मुताबिक पहले जिन लोगों पर कब्जे का आरोप था, उन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है। अब इस नए मामले की भी गहन जांच हो रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या अवैध कब्जे का यह सिलसिला रुकेगा या फिर वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल यूं ही जारी रहेगा? इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments