बिलासपुर में अज्ञात शरारती तत्वों ने 10 बाइकों को लगाई आग, अटल आवास में मचा हड़कंप,पुलिस ने शिकायत की दर्ज

शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोकनगर अटल आवास में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।घर के अंदर खड़ी करीब 10 बाइकों में आग लग गई। जिससे सभी वाहन जलकर खाक हो गए। यह घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पीड़ित लोगों का कहना है कि यह आग शॉर्टसर्किट से नहीं लगी है, बल्कि जानबूझकर किसी ने बाइक में आग लगाई है। उनका कहना है कि जिस समय यह आग लगी, उस वक्त बिजली सप्लाई चालू थी। इससे यह संभावना और भी मजबूत होती है कि घटना के पीछे किसी असामाजिक तत्व का हाथ है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि अटल आवास परिसर में लंबे समय से असामाजिक तत्वों का डेरा है। देर रात तक नशा, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। कई बार इन घटनाओं की शिकायत स्थानीय पार्षद और पुलिस से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट मानी जा रही है, लेकिन पूरी घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। वहीं, रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि अटल आवास परिसर में गश्त बढ़ाई जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles