संकल्प से सिद्धि अभियान पर भाजपा की कार्यशाला,कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण मोदी के योजनाओं का होगा बखान,जन जन तक पहुंचाने की होगी कोशिश

मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसे संकल्प से सिद्धि तक का नाम देकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने जा रही है जिसमें प्रदेश से लेकर जिला और मण्डल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा।रही है।

शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में प्रमुख विषयवक्ता के रूप में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा शामिल हुए। जहां उन्होंने उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के माध्यम से बताया कि विगत ग्यारह वर्षों में मोदी सरकार ने अनगिनत हितग्राही मूलक योजनाओं धरातल में उतारने में सफल रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया है वहीं गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी शक्ति के समुचित विकास को भी महत्व दिया है ऐसा कोई वर्ग नहीं जो केन्द्र सरकार की योजनाओं से अछूता रहा हो अतः शीर्ष नेतृत्व की मंशा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं का समुचित ज्ञान हो इस लिहाज से उन्हें प्रशिक्षण देने कार्यशालाओं की रचना की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles