बिलासपुर में चाकूबाजी से सनसनी, कांग्रेस नेता के बेटे पर जानलेवा हमला पॉश इलाके में वारदात से दहशत, आरोपी फरार

न्यायधानी बिलासपुर में कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। शुक्रवार शाम सिविल लाइन क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना शहर के प्रमुख सांस्कृतिक स्थल लखीराम ऑडिटोरियम के पास हुई, जहां युवक अपने दोस्तों के साथ खड़ा था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों के दो समूहों के बीच मामूली कहासुनी अचानक विवाद में बदल गई।देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई और आरोप है

कि इसी दौरान हमलावरों ने चाकू निकालकर युवक पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।घायल को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।सार्वजनिक और व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles