बिलासपुर में पुलिसकर्मियों ने खेली दूसरे दिन जमकर होली।

बिलासपुर में दूसरे दिन भी होली का खुमार सिर चढ़कर बोला। होली का दूसरा दिन खासतौर पर पुलिसकर्मियों के नाम रहा। होली के पर्व पर कई दिनों से ड्यूटी में व्यस्त पुलिसकर्मियों ने जमकर धमाल मचाया। थाने से लेकर पुलिस मेस तक रंग और गुलाल बरसे। इस दौरान म्यूजिक की धुन पर पुलिसकर्मियों के कदम थिरके।

होली के दूसरे दिन मंगलवार को बिलासपुर पुलिस लाइन, महिला थाना और ऑफिसर मेस में पुलिस के अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। महिला थाने में महिला पुलिसकर्मियों ने भी बॉक्स और नगाड़े की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। गौरतलब हो कि ऑफिसर पुलिस मेस और पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जिले के आला पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। जहां रंग गुलाल के साथ पानी के पाइप लाइन को पिचकारी बनाकर सभी होली के गानों पर जमकर थिरकते नजर आए। शहरी क्षेत्र के थानों में भी होली का माहौल देखने को मिला, जहां वर्दीधारी अपने कामकाज करने के साथ रंग गुलाल उड़ाते नजर आए।

पुलिस मेस पुलिस लाइन और महिला थाने सहित अन्य थानों में पुलिस के अधिकारी और जवान होली के रंग में रंगे हुए थे। एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहे थे। खास तौर पर पुलिस ऑफिसर्स मेस में एसपी, एएसपी, सीएसपी सहित थानेदारों पर होली का जमकर रंग चढ़ा। पुलिस अधिकारी रंग गुलाल उड़ाकर गानों में झूमते रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles