Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में संपन्न हुआ दो दिवसीय विशेष योग साधना शिविर — बीके...

बिलासपुर में संपन्न हुआ दो दिवसीय विशेष योग साधना शिविर — बीके रूपेश भाईजी ने दिया आत्मज्ञान और सकारात्मकता का संदेश

बिलासपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सरकंडा स्थित शिव वरदानी भवन में दो दिवसीय विशेष राजयोग साधना शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर माउंट आबू मुख्यालय, ज्ञान सरोवर से पधारे आदरणीय राजयोगी भ्राता रूपेश भाईजी ने उपस्थित साधकों को आत्मिक शांति, ईश्वर से संबंध और जीवन में सफलता के रहस्य बताए। शिविर का शुभारंभ ईश्वर की स्मृति से तथा भाईजी के गरिमामय स्वागत के साथ किया गया।बीके रूपेश भाईजी, जो कि पीस ऑफ माइंड चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम “समस्या का समाधान” में नियमित रूप से दिखाई देते हैं, एक अनुभवी राजयोग शिक्षक, प्रशिक्षक, वक्ता, एंकर और पत्रकार हैं।

उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और दिल्ली से प्रोफेशनल पत्रकारिता प्रशिक्षण लिया है। साथ ही वे पीएम टीवी के प्रसिद्ध शो “समाधान”, “एक मुलाकात”, “छू लो आसमान” एवं “रूहान” के एंकर भी हैं।रूपेश भाईजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अगर जीवन में आगे बढ़ना है, तो भगवान को अपने जीवन का साथी बना लो।” उन्होंने बताया कि हर कार्य में ईश्वर को सामने रखकर दृढ़ संकल्प लेने से ही विजय सुनिश्चित होती है। भाईजी ने यह भी कहा— “हम विजयी हैं, विजयी थे और विजयी रहेंगे; विजय हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।”दूसरे दिन के सत्र में भाईजी ने “जव्यक्त से अव्यक्त की ओर” विषय पर गहराई से प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मा की अंतर गहराइयों में जाना और परमात्मा से जुड़ना ही सच्चा योग है।

उन्होंने सभी को योग की गहन अनुभूति कराते हुए कई योग कमेंट्री आधारित गतिविधियाँ भी कराईं, जिससे उपस्थित साधकों को गहरा आध्यात्मिक अनुभव हुआ।भाईजी ने अपने प्रवचन में कहा कि हर व्यक्ति में अच्छाई और विशेषता देखने की दृष्टि विकसित करनी चाहिए। उन्होंने समझाया कि यदि हम किसी के अवगुण पर ध्यान देंगे, तो वही अवगुण हमारे भीतर आने लगते हैं। इसलिए गुणवान बनने के लिए दूसरों के गुणों को ही देखना चाहिए। उन्होंने यह भी प्रेरणा दी कि हमारी वाणी वीणा बने, बाण नहीं — वाणी ऐसी हो जो निराश व्यक्ति में भी आशा और उत्साह भर दे।

शिविर के अंतिम दिन ब्रह्माकुमारी रमा दीदी और मधु दीदी ने बीके रूपेश भाईजी का तिलक लगाकर, पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। मंच संचालन का दायित्व बीके लक्ष्मी बहन, बीके ऊषा बहन और बीके पूजा बहन ने सुचारू रूप से निभाया। वहीं स्वागत के रूप में कुमारी अराध्या ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में बीके आलोक भाई, जीवन भाई, उदय भाई, गंगा बहन और वंदना बहन सहित लगभग 500 भाई-बहनों ने सहभागिता की। शिविर के समापन पर बीके रूपेश भाईजी ने सभी उपस्थित जनों को प्रसाद, परमात्म ब्लेसिंग कार्ड प्रदान किया और ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था कराई। समूचे कार्यक्रम में अध्यात्म, शांति और सकारात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments