बिलासपुर में सनकी युवक का हमला तोरवा मेन रोड पर राहगीर पर किया चाकू से वार, आरोपी फरार

तोरवा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक पर चौंकाने वाला चाकू हमला हुआ। साईं भूमि निवासी मानसिक रूप से अस्थिर हर्ष कुकरेजा ने राह चलते प्रदीप वाधवानी पर पीछे से हमला कर दिया। वारदात के वक्त प्रदीप अपने काम से घर लौट रहे थे।हमला तोरवा मेन रोड पर हुआ, जहां हर्ष ने अचानक चाकू निकालकर प्रदीप की कमर पर वार कर दिया। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी हर्ष पहले भी हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। घरेलू हिंसा और तोड़फोड़ के मामलों के बाद उसे मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुटने के बाद यह उसकी पहली आपराधिक वारदात है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीएसपी अक्षय प्रमोद साबद्रा के मुताबिक, आरोपी की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles