शहर में लगे अवैध विज्ञापन होल्डिंग, फ्लेक्स हटाने नगर निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा की गई कार्यवाही।

शहर में लगे अवैध विज्ञापन होल्डिंग, फ्लेक्स हटाने नगर निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।पहले दिन गुरुवार को मंगला चौक के पास बिना अनुमति लगाई होर्डिंग बोर्ड और फ्लेक्स को हटाया गया, साथ ही उनकी जप्ती बनाई गई, वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को नेहरू चौक के पेट्रोल पंप के आसपास दुकानों में लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्यवाही की गई। वही अभी भी शहर के कई प्रमुख चौक चौराहे पर लगे अवैध होर्डिंग्स पर कार्यवाही नहीं हो रही है। अभी तक कार्यवाही के नाम पर महज खाना पूर्ति की जा रही है। मानसून के दौरान आंधी बारिश में विज्ञापन होर्डिंग्स बोर्ड, फ्लेक्स बैनर से खतरे को देखते हुए निगम आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नर को सख्ती से कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस पर कड़ाई से अमल नहीं हो रहा है। महज छिटपुट कार्रवाई कर खानापूर्ति की जा रही है।

गौरतलब है कि अनुमति लेकर विज्ञापन होर्डिंग्स लगाने वाले कुछ एजेंसियों के द्वारा शुल्क जमा नहीं कराया गया है, इन एजेंसियों के द्वारा सर्टिफिकेट और बीमा की कॉपी जमा कराया गया है, वही एक करोड़ से अधिक निगम को चुकाना है, इसमें एक एजेंसी पर लगभग डेढ़ करोड़, एक पर 89 लाख, वहीं एक अन्य एजेंसी पर 30 लाख विज्ञापन होर्डिंग्स का शुल्क बाकी है। इनसे वसूली के लिए अभी तक सख्ती नहीं दिखाई जा रही है और छोटे फ्लेक्स होर्डिंग्स बैनर हटाकर निगम महज खानापूर्ति कर रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles