Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में सभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया को...

बिलासपुर में सभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया को बताया गोदी मीडिया, 50% आरक्षण कैप को हटाने, किसानों को कर्ज माफी और एमएसपी पर नया कानून लाने की कही बात।

बिलासपुर में सभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया को बताया गोदी मीडिया, 50% आरक्षण कैप को हटाने, किसानों को कर्ज माफी और एमएसपी पर नया कानून लाने की कही बात।बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सभा लेने पहुंचे। यह सभा 2:00 बजे होनी थी लेकिन वह कई घंटे विलंब से पहुंचे तेज धूप में लोगों को उनका इंतजार करना पड़ा।

बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस ने दुर्ग के विधायक दागी देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है, जिसने भाजपा के लिए यह चुनाव बेहद आसान कर दिया है। शायद यही वजह है कि देवेंद्र यादव के पक्ष में माहौल बनाने कांग्रेस के एक मात्र स्टार प्रचारक राहुल गांधी सोमवार को बिलासपुर में आमसभा लेने पहुंचे, हालांकि यह सभा बिलासपुर शहर से बाहर सिंचाई कॉलोनी मैदान, सकरी में आयोजित हुई जो तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत आती है। हमेशा की तरह राहुल गांधी ने यहां भी प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार केवल 20-25 लोगों को करोड़पति बना रही है लेकिन उनकी सुईं हमेशा की तरह पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण पर ही अटकी रही । राहुल गांधी बार-बार यह कहते हैं कि मोदी संविधान बदल देगा लेकिन उन्होंने खुद बिलासपुर की सभा में संविधान के विरुद्ध जाकर देश में 50% से अधिक आरक्षण लागू करने का दावा कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनते ही 50% कैप को हटा देंगे। साथ ही एक बार फिर किसानों को प्रलोभन देते हुए उनका कर्ज माफ करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून बनाने की बात कही। युवाओं को लुभाने के लिए सभी डिग्री धारी युवाओं को अप्रेंटिसशिप और एक लाख रुपये सालाना देने की बात राहुल गांधी ने कहीं। राहुल गांधी ने एक बार फिर आरोप लगाया कि बीजेपी केवल देश के बीस 25 लोगों को करोड़पति बना रही है लेकिन कांग्रेस सबको लखपति बनाएगी।

बिलासपुर के संक्षिप्त भाषण में भी राहुल गांधी पूरे समय पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक समुदाय को लुभाने की कोशिश करते रहे। इधर अमित शाह का एक फेक वीडियो विपक्ष ने वायरल किया है जिसे लेकर देश भर में हंगामा है और बिलासपुर में भी राहुल गांधी ने कह दिया कि भाजपा पब्लिक सेक्टर यूनिट को प्राइवेट कर आरक्षण खत्म करना चाहती है। राहुल गांधी ने बीजेपी पर संविधान खत्म करने का भी आरोप लगाया हालांकि कांग्रेस खुद 100 से अधिक बार संविधान में संशोधन कर चुकी है। खास बात यह है कि इस दौरान राहुल गांधी मीडिया कवरेज की आस लगाते तो दिखे लेकिन पूरे वक्त वे मीडिया को कोसते और अपमानित करते नजर आए। उपस्थिति मीडिया को गोदी मीडिया बताते हुए भीड़ से कहा गया कि मीडिया केवल प्रधानमंत्री को दिखाती है। गरीबी, बेरोजगारी नहीं दिखाती ज़ लेकिन राहुल गांधी शायद वह वक्त भूल गए जब देश में केवल दूरदर्शन हुआ करता था और वह पूरे वक्त केवल राजीव गांधी से जुड़ी खबरें ही चलाया करता था।

बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को करीब बुलाकर राहुल गांधी ने उन्हें वोट देने की अपील की और उम्मीद जताया कि युवा होने की वजह से देवेंद्र यादव अच्छा काम करेंगे। राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि इस बार भारत में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है हालांकि कांग्रेस उतने सीटों पर लड़ भी नहीं रही जितने सीटों की जरूरत स्पष्ट बहुमत के लिए है। राहुल गांधी की सभा में अव्यवस्था पूरे समय हावी रही। दूसरे राजनीतिक दलों की सभा में मीडिया कवरेज के लिए मीडिया के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। यहां तो मीडिया को पानी तक नहीं पूछा गया। ना ही उनके लिए मीडिया बॉक्स का ही निर्माण किया गया, लेकिन फिर भी अपेक्षा की जाती रही कि मीडिया उन्हें भरपूर कवरेज भी दे, वह भी तब जब मंच से राहुल गांधी उन पर गोदी मीडिया होने का आरोप भी लगाते रहे। बिलासपुर में कांग्रेस प्रत्याशी की स्थिति वैसे भी कमजोर दिख रही है और सोमवार को राहुल गांधी की सभा के बाद भी लगता नहीं कि उसमें कोई बड़ा बदलाव आने वाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments