Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में 16 साल की किशोरी के साथ उसके ही दोस्तों ने...

बिलासपुर में 16 साल की किशोरी के साथ उसके ही दोस्तों ने किया गैंगरेप, रात भर उसके साथ मुंह काला करने के बाद सुबह घर के पास छोड़कर भागे, तीनों आरोपी गिरफ्तार।

बिलासपुर पुलिस ने बिलासपुर में हुए एक और गैंगरेप के मामले में तीनों आरोपियों को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले यानी मंगलवार को दयालबंद क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय युवती काम खत्म कर पैदल अपने घर जा रही थी। यह युवती कोतवाली थाना क्षेत्र में ही एक दुकान में काम करती है। बताया जा रहा है कि रात 9:30 बजे शाम नायक, रोहित नायक और उसके एक साथी ने युवती को महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास से अपहरण कर लिया। तीनों युवक, युवती को अपने साथ मोटरसाइकिल में बिठाकर बूटा पारा जंगल के खाली मैदान में ले गए, जहां बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। लड़की रात भर उनके ही साथ रही, जिसे सुबह रोहित नायक उसके घर के पास छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि पहले तो तीनों युवकों ने युवती के साथ बलात्कार किया इसके बाद रोहित नायक ने रात करीब 1:30 बजे एक बार फिर से उसके साथ बलात्कार किया। सुबह करीब 7:00 बजे रोहित नायक महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास इस युवती छोड़कर भाग गया ।परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे युवती को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने अपहरण, बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया तो वहीं तीसरे आरोपी तक भी रात तक जा पहुंची। इस मामले में पुलिस ने देवरी खुर्द निवासी 22 वर्षीय ओम अहिरवार, 20 वर्षीय देवरी खुर्द निवासी रोहित नायक और 19 वर्षीय श्याम नायक उर्फ सोनू नायक को गिरफ्तार किया है जो अकलतरा का रहने वाला है। श्याम नायक को पुलिस ने शनिचरी बाजार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 BJ 0122 को भी जप्त कर लिया है।

आरोपियों में से एक युवती का एक्स बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है और एक वर्तमान। पिछले दिनों वर्तमान बॉयफ्रेंड ने एक्स बॉयफ्रेंड को अपने साथ घूमने के दौरान युवती की एक फोटो भेज दी थी। जिससे एक्स बॉयफ्रेंड गुस्से में था। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई, जो गैंग रेप में तब्दील हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments