लोकसभा चुनाव 2024 बिलासपुर के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के ऐलान के बाद जगदीश कौशिक के द्वारा गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन।

बिलासपुर लोकसभा के लिए कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी का ऐलान किए जाने के बाद अब कांग्रेस में विरोध के स्वर शुरू हो गए हैं। बुधवार सुबह कांग्रेस भवन में कांग्रेस के कार्यकर्ता जगदीश कौशिक के द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया जो दूसरे दिन यानी गुरूवार को भी जारी रहा। बोदरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष कौशिक को मनाने तमाम तरह के प्रयास होते रहे।

जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष समेत कोटा विधायक भी मानने जदोजहद करते दिखे, लेकिन उनका जवाब एक ही था, कि मैंने अपनी बातों को पोस्टर में लिख दिया है। इसकी सूचना पीसीसी को भी दे दी गई हैं जहाँ से कौशिक को मनाने निर्देश दिए गए हैं, बताया जा रहा है लोकसभा चुनाव के पूर्व इस तरह का प्रदर्शन पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है।

बिलासपुर लोकसभा के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के विरोध में जगदीश कौशिक ने कांग्रेस भवन के सामने आमरण अनशन कर रहे है। उनका कहना हैं उनकी तपस्या में क्या कमी रह गई कि कांग्रेस के द्वारा उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। इसका जवाब वे केंद्रीय और स्टेट लीडरशिप से मांग रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles