Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर: युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार,सिविल...

बिलासपुर: युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, एक आरोपी गिरफ्तार,सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना, पीड़िता अस्पताल में भर्ती, हालत सामान्य…

बिलासपुर :- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक के नीचे पान ठेले पर बैठी युवती के साथ दो युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपी पहले भाग गए, लेकिन कुछ देर बाद लौटकर युवती से विवाद करने लगे।इस दौरान आरोपियों ने हाथ में रखा पेट्रोल युवती पर फेंककर आग लगाने की कोशिश की। घटना में उसकी हथेली पर हल्की चोट आई। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments