Homeहमर बिलासपुरसीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल चोरी का खुलासा, आरोपी और अपचारी...

सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल चोरी का खुलासा, आरोपी और अपचारी बालक गिरफ्तार,20 हजार की संपत्ति बरामद, आरोपी को भेजा गया जेल…

बिलासपुर :- सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हिंडाडीह में शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रधान पाठक की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों से चोरी गए दो मॉनिटर, दो सीपीयू और एक कट्टी चावल जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक लास्कर निवासी हिंडाडीह के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी उमेश उर्फ राजा रोहिदास और एक अपचारी बालक के साथ मिलकर स्कूल का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। बरामदगी के बाद दीपक लास्कर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जबकि अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर भेजा गया।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा हो गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments