बिलासपुर रजिस्ट्री कार्यालय में घुसे चोर, वेल्डिंग कटर से काटी अलमारी मगर हाथ लगा कुछ नहीं।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग मे संचालित रजिस्ट्री कार्यालय मे एक बार फिर चोरो नें चोरी की घटना को अंजाम देना चाहा। हालांकि बड़ी उम्मीद से आये चोरो को यहाँ कुछ नहीं मिला। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कार्यलय के भीतर प्रवेश किया था। मंगलवार सुबह जब रजिस्ट्री कार्यलय के अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला।

इससे उन्हें समझते देर नहीं लगी की यहाँ चोरी की कोशिश हुई है। रजिस्ट्री कार्यलय मे आने वाली राशि को अधिकारीयों द्वारा रोजाना दोपहर 3 बजे बैंक मे जमा करा दिया जाता है, इसलिए चोरो के हाथ कुछ नहीं लगा। हालांकि चोरो नें प्रत्येक टेबल के ड्राज को खोलकर जांचा और पंजीयक कक्ष मे रखी एक अलमारी को गैस कटर से काटा लेकिन उसमे भी कुछ नहीं मिला। इस पूरे मामले की शिकायत रजिस्ट्री कार्यालय के उप पंजीयक सहित अन्य अधिकारियों ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर दर्ज कराई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles